अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान विमान की घुसपैठ को लेकर बीएसएफ ने लिखित में भी अपना विरोध दर्ज कराया है।
बीएसएफ की ओर से पाक रेंजरों के उच्च अधिकारियों को मंगलवार लिखित में विरोध दर्ज कराते हुए इस पर अमल करने के लिए कहा गया। आईजी डीके उपाध्याय का कहना है कि हमने इस मामले का कड़ा विरोध जताया है।
घटना के बाद बीएसएफ ने बार्डर की सभी पोस्टों पर नजर तेज कर दी है। इस मामले को हलके में न लेते हुए जवानों को अधिक सतर्क होकर ड्यूटी देने की हिदायत दी गई है। बीएसएफ इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है, क्योंकि पाक की किसी भी हरकत पर यकीन नहीं किया जा सकता है।