फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खबर से परेशान हो सकते हैं वैष्णों माता के भक्त

Sat, 06 Jun 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों बारिश के चलते हलकी ठंड के बाद शनिवार को गर्मी ने फिर अपना रंग दिया दिया। तेज धूप के चलते श्रद्धालुओं ने दिन के बजाय रात को ही यात्रा करना सहूलियत भरा समझा। भवन मार्ग पर इक्का दुक्का श्रद्धालु ही दिन में यात्रा करते नजर आए। रात को भवन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को 29 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बाद तक सिर्फ 14 हजार के श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया था। शाम के बाद से काउंटर पर पर्ची लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। माता के दर्शन करने आए पंजाब के सुधीर, राकेश और महक का कहना था कि पहले उन्होंने दिन में यात्रा करने का प्लान बनाया था, लेकिन तेज धूप के चलते इसे बदल दिया। इसके बाद उन्होंने रात को चढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें