बेशक पंजाब में हमला कर कैदियों को छुड़ा लिया गया, लेकिन रियासत की जेलों पर हमला करना आसान नहीं। राज्य की जेलों में किसी बंदूकधारी को घुसने की इजाजत नहीं।
इसके साथ ही जेलों की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले है। हालांकि पंजाब हमले के बाद एहतियात के तौर पर जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही शहर में भी पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
डीआईजी, जेल विभाग मोहम्मद सुलेमान लोन का कहना है कि पंजाब में जेलों की सुरक्षा उनकी स्थानीय पुलिस करती है। हमारी जेलों की सुरक्षा सीआरपीएफ के पास है।