फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कल से खुल जाएंगे हाईस्कूल मान्यता प्राप्त विद्यालय, शिक्षा निदेशक ने कही यह बात

Tue, 27 Aug 2019 07:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक यूनिस मलिक - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बुधवार से सभी हाईस्कूल मान्यता प्राप्त विद्यालय खुल जाएंगे। यह विद्यालय उन्हीं क्षेत्रों में खुलेंगे जहां से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। राज्य में प्राथमिक और मिडिल स्कूल पहले ही खोले जाने की घोषणा हो चुकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के शिक्षा निदेशक यूनिस मलिक ने कहा कि कल यानी कि बुधवार से हाईस्कूल विद्यालय खोले जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह निर्देश उन्हीं क्षेत्रों में लागू होगा जहां से प्रतिबंध पूरी तरह से हटाए जा चुके हैं।

विज्ञापन






आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लगे प्रतिबंध के चलते विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। हालातों में सुधार होता देख प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें