फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहेंगी विशेष जांच टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे पुलिस भी पुख्ता इंतजाम करने में जुट गई है। कठुआ रेलवे स्टेशन से लेकर जम्मू तक पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील क्रॉसिंग प्वाइंट पर विशेष तैनाती करने की योजना बनाई है। उच्च स्तर पर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। सूत्रों की मानें तो सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों को तैनात किया जाएगा। टीमों को तकनीकी उपकरणों, आधुनिक हथियारों और डॉग स्क्वायड के साथ लेस किया जाएगा, क्योंकि अमरनाथ यात्रा में बड़े स्तर पर बाहरी राज्यों से स्टेशन पर श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कठुआ, घगवाल, सांबा, विजयपुर, हीरानगर, बाड़ी ब्राहमणा जैसे रेलवे स्टेशन कठुआ से जम्मू तक है। खासकर सांबा और कठुआ के अधीन आने वाली रेलवे लाइन की सुरक्षा हमेशा ही चुनौती रहती है। जिस तरह से कुछ समय से दोनों जिलों में आतंकियों की घुसपैठ हुई है, उसे देखते हुए सुरक्षा एक चुनौती है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा के लिहाज से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बता दें पठानकोट में हमले के वक्त रेलवे लाइन पर भी आतंकियों ने तारें बिछाकर आईईडी लगा दी थी। आतंकी रेलवे लाइनों को हमेशा से निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन

रेलवे के एसएसपी मोहन कैथ का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए हर जरूरी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए मंथन चल रहा है। जल्द ही बैठक की जाएगी। फिलहाल सभी स्टेशनों पर मौजूदा सुरक्षाबलों की तैनाती और हालात को देखकर रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन



सीमांत इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी, थानेदार चला रहे तलाशी अभियान
कई जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच
जम्मू। आतंकियों के हमला करने के इनपुट मिलने के बाद सीमांत इलाकों में भी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। खासकर सभी थानेदार निजी तौर पर नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रहे हैं। रात में थानेदारों को जांच करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा शहर को जोड़ने वाले लिंक रोड पर विशेष गश्त शुरू की गई है जबकि सुबह भी दौरा किया जा रहा है। तवी नदी के आसपास के इलाकों में भी गश्त शुरू की गई है। बता दें आतंकियों के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के इनपुट के बाद से ही पूरे जिले में रेड अलर्ट किया है। इसी को देखते हुए हर जगह निगरानी बढ़ाई गई है ताकि कहीं पर कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें