फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गलत दिशा आ रही कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जम्मू-अखनूर नेशनल हाईवे पर पुरखू में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार (जेके 02 एआर 1210) ने ई-रिक्शा (जेके 02डी 3547) को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार छ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को लोगों और पुलिस की मदद से जीएमसी अस्पताल जम्मू पहुंचाया गया, जहां पर उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात ई-रिक्शा अखनूर से जम्मू की ओर जा रहा था। कार चालक जम्मू से अखनूर आ रहा था। पुरखु में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक गलत दिशा में था। इस कारण हादसा हो गया। घायलों की पहचान ऋतु देवी (49), नीतू देवी (42), जीया वर्मा (15), अंकिता वर्मा (13), निरबा कुमार (5) निवासी मांडलिक नगर टॉप पलौड़ा वार्ड 59 और ई रिक्शा चालक राम राज निवासी लखनऊ के रूप में हुई। राम राज वर्तमान में पटोली ठठर में रहता है। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गाड़ियों को जब्त किया है। संवाद
विज्ञापन


ऑटो और ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोग घायल

जम्मू। शहर से 15 किमी दूर नगरोटा के जगती में ऑटो लोड करियर और ट्रक के बीच टक्कर हुई। पांच लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू लाया गया। इनकी पहचान अमित, पापु निवासी तालाब तिल्लो, मिलखी निवासी रामनगर, विक्रम निवासी पलौड़ा के रूप में हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें