फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सीएम की बैठक में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने का फैसला

Mon, 19 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
उड़ी में आतंकी हमले के बाद बुलाई गई आपातकालीन उच्च स्तरीय बैठक में आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अफसरों ने सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा में हिस्सा लिया।

नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसरों से मुखातिब राज्यपाल ने कहा सेना, सुरक्षा बलों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

मल्टी एजेंसी सिक्योरिटी ऑडिट की व्यवस्था पर जोर

मुठभेड़ - फोटो : PTI
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आईबी, एलओसी पर निगरानी बढ़ाने के अलावा आतंकियों के सफाए में तेजी लाने और भीतरी इलाकों की सुरक्षा चाक चौबंद करने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले के बाद दी गई हिदायतों का जिक्र दोहराते हुए कहा सुरक्षा बलों द्वारा मल्टी एजेंसी सिक्योरिटी ऑडिट की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन तमाम खामियों को चिन्हित कर दूर करना होगा जो सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं।

बैठक में चर्चा के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि सामरिक महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया पहले से जारी है। इसे जल्द सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

इस दौरान इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर काउंटर इनफिल्ट्रिेशन और काउंटर टेररिजम ग्रिड को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को सिविल प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने और कायदा कानून को पटरी पर लाने के निर्देश दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें