फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट जम्मू विंग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, एक से 24 जनवरी तक बंद रहेंगी अदालतें

Tue, 31 Dec 2019 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट (जम्मू विंग) ने छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों में 1 जनवरी से 24 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 8 जून से 26 जून, 2020 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होगा। 6 से 10 अप्रैल तक स्थानीय अवकाश होंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया।

हाईकोर्ट ने अपने वार्षिक छुट्टियों के कैलेंडर को सरकारी कैलेंडर की तरह ही रखा है। इसमें पहली बार विलय दिवस पर छुट्टी को शामिल किया गया है। जम्मू विंग में बार एसोसिएशन की शुरू से ही विलय दिवस पर छुट्टी की मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार के पूर्व अध्यक्ष बी एस सलाथिया ने अपने फेसबुक पेज पर इस छुट्टी के लिए चलाए गए आंदोलन की कुछ पुरानी तस्वीरों को भी साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें