फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड ग्राउंड को पार्किंग बनाने पर जारी हुआ नोटिस

Sun, 10 Aug 2014 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परेड प्ले ग्राउंड को पार्किंग स्थल और अन्य कार्यों के लिए उपयोग करने के विरोध में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव, महानिदेशक खेल विभाग, जेएमसी कमिश्नर, डीजीपी और परेड स्पोर्ट्स एसोसिएशन को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता शंभू नाथ और लक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने दायर याचिका में कहा कि आम जनता और सरकारी अफसरों द्वारा ग्राउंड को पार्किंग के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा ग्राउंड को अन्य कार्यों के लिए भी दिया जाता है।

इससे शहर की जनता को खेलों के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यदि संबंधित अथारिटी को प्ले ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग से न रोका गया तो संपत्ति को नुकसान होने के साथ लोग अपने अधिकारों से भी वंचित रहेंगे।
विज्ञापन

 
याचिकाकर्ता के वकील जंग बहादुर सिंह जम्वाल की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर और जस्टिस बंसी लाल भट की खंडपीठ ने इस मामले को गंभीर बताया। साथ ही इससे जुड़े तमाम उच्च अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें