फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर नापाक हरकत की फिराक में पाकिस्तान, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार

Thu, 01 Sep 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
क्रास फायरिंग में सुरक्षा जवान के शहीद होने के बाद सीमा पर सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। घुसपैठ बढ़ने की आशंकाओं के कारण आईबी और एलओसी पर अतिरिक्त मुस्तैदी बरती जा रही है। 
विज्ञापन


सीमा पार से फायर और पलांवाला सेक्टर में जवान के शहीद होने के बाद सेना ने अलर्ट जारी किया है। सीमा पार से हलचल बढ़ने की सूचनाएं एक फिर से आने लगी हैं।

पाक विमान के भारतीय सीमा के अंदर घुसकर लौटने की घटना के बाद से ही मामला गंभीर हो गया था। कई दिनों से खुफिया एजेंसियों को भी सूचनाएं मिल रही थीं कि सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करने की एक बार फिर से तैयारियों में है। पिछले एक माह में आतंकी सात बार घुसपैठ का प्रयास कर चुके हैं। टंगधार, कुपवाड़ा, पुंछ सेक्टर में मुठभेड़ भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए हो सकता है सीजफायर

सेना पाक की नापाक हरकत का जवाब देने को तैयार - फोटो : File Photo
सुरक्षा बलों ने गश्त बढ़ाने के साथ ही अंदरूनी सुरक्षा को भी बढ़ाया है। पुलिस का भी सहयोग लिया गया है। पुलिस ने भी सीमा के अंदर अपने नाकों को अलर्ट किया है। ग्रामीण सुरक्षा समितियों को भी रात के समय अतिरिक्त मुस्तैदी बरतने के आदेश दिए गए हैं। 

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार पाक सेना आतंकी घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर दे सकती है। बरसात में ऊंची हुई झाड़ियों की आड़ में आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। एलओसी पर भी कई जगह पर तारबंदी के उखड़ने के कारण घुसपैठ की आशंकाएं जताई जा रही हैं। डीआईजी अशगूर वानी के अनुसार सीमावर्ती चौकियों को अलर्ट रखा गया है। नाके भी मुस्तैैद हैं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की लोगों से अपील की गई है।

वहीं राजोरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल के दौरान बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जीओसी मेजर जनरल रोहित ने बताया कि सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार और सक्षम है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में पूरी तरह से अमन और शांति है। यदि कहीं से कोई दुश्मन कोई नापाक हरकत करता है तो सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सेना हमेशा हाई अलर्ट पर रहती है और देश के दुश्मनों को धूल चटाने और देश की रक्षा करने के लिए सदैव तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें