क्रास फायरिंग में सुरक्षा जवान के शहीद होने के बाद सीमा पर सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। घुसपैठ बढ़ने की आशंकाओं के कारण आईबी और एलओसी पर अतिरिक्त मुस्तैदी बरती जा रही है।
सीमा पार से फायर और पलांवाला सेक्टर में जवान के शहीद होने के बाद सेना ने अलर्ट जारी किया है। सीमा पार से हलचल बढ़ने की सूचनाएं एक फिर से आने लगी हैं।
पाक विमान के भारतीय सीमा के अंदर घुसकर लौटने की घटना के बाद से ही मामला गंभीर हो गया था। कई दिनों से खुफिया एजेंसियों को भी सूचनाएं मिल रही थीं कि सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करने की एक बार फिर से तैयारियों में है। पिछले एक माह में आतंकी सात बार घुसपैठ का प्रयास कर चुके हैं। टंगधार, कुपवाड़ा, पुंछ सेक्टर में मुठभेड़ भी हुई है।