फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जवानों की शहादत के बाद आईबी और एलओसी पर हाई अलर्ट

Tue, 10 Apr 2018 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
सेना
विज्ञापन
पाक की गोलाबारी में दो जवानों की शहादत के बाद एलओसी और आईबी पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना और बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है और सीमा पर अतिरिक्त मुस्तैदी बरतने के आदेश दिए गए हैं। कठुआ के पहाड़पुर से लेकर पुंछ तक सेना और बीएसएफ की बख्तरबंद गाड़ियों से सीमा पर गश्त की जा रही है। पाक सेना का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी जवानों को खुली छूट दी गई है।
विज्ञापन


एलओसी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सचिवालय मूव और श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। पाक सेना भी आतंकियों की घुसपैठ के लिए सहयोग कर रही है। मौसम बिगड़ने के दौरान ही पाक ने सुंदरबनी के केरी सेक्टर में गोलाबारी की और दो भारतीय जवानों को शहीद कर दिया। 

पुलिस ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकों को मुस्तैद कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। ग्रामीणों को भी कहा गया है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति को देखे जाने की सूचना पुलिस को दें। गाड़ियों की जांच भी की जा रही है। ग्रामीणों को भी तारबंदी के करीब शाम के समय पास नहीं जाने के आदेश दिए गए हैं। सेना के बंकरों से ही सीम पार पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें