फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में घुसे 7 आतंकी, सुरक्षा एजेंसियों ने घोषित किया हाई अलर्ट

Wed, 19 Oct 2016 11:29 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
श्रीनगर के आस-पास सात आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर पूरे श्रीनगर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडीआई इमारत में मारे गए दो आतंकी भी इन्हीं में से थे।
 
खुफिया विभाग को यह जानकारी मिली है कि 9 आतंकी घुसपैठ करने में सफल हुए हैं। वे ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाकों तक पहुंच गए हैं। उसके बाद जकूरा में हुए हमले से पता चलता है कि बाकी के आतंकी श्रीनगर में घुसने की फिराक में है और कोई बड़ा हमला कर सकते हैं।

बुरहान की मौत के बाद सौ युवक बने आतंकी

Terrorist - फोटो : File Photo
यह सब जानकारी खुफिया विभाग ने अधिकारियों तक पहुंचाई है, जिसके बाद श्रीनगर में कई नाके लगाए गए हैं। सुरक्षाबल इस मामले में खामोश हैं, लेकिन सरकार मानती है कि यह चिंता का विषय है, इससे खतरा हो सकता है।

कश्मीर में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों और रायफल छीनने की वारदातों ने सुरक्षाबलों को काफी चिंतित कर दिया है। पिछले एक महीने में उड़ी हमले के बाद अब तक कई आतंकी हमले हो चुके हैं।

उत्तरी कश्मीर से लेकर दक्षिण कश्मीर तक ये हमले हुए हैं। दक्षिण कश्मीर में करीबन 100 से अधिक स्थानीय युवाओं के बारे में रिपोर्ट है कि वे बुरहान वानी की मौत के बाद आतंकवादियों के संगठनों में शामिल हुए हैं। वे ही आए दिन हथियार छीनने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में छीनी गई 30 बंदूकें

terrorist - फोटो : FILE
पिछले एक महीने में 30 बंदूकें छीनी जा चुकी हैं। सूत्र बताते है कि यह आंकड़ा 100 के करीब है। सोमवार को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डोरू इलाके से टीवी ट्रांसमिशन की पिकेट से 5 बंदूकें उड़ाईं थी।

इन घटनाओं पर जम्मू कश्मीर के स्पेशल डीजी (लॉ एंड आर्डर) एसपी वैद ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये घटनाएं काफी चिंताजनक हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन मामलों को लेकर गंभीर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें