फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलों की आशंका, कश्मीर घाटी छावनी में तब्दील

Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा बलों के पास आतंकी हमलों के इनपुट हैं, जिसे देखते हुए घाटी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बीच अलगाववादियों ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद का एलान किया है। चुनौतीपूर्ण हालात के बीच सुरक्षा बलों ने तैयारियाें को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

 
सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मल्टी टायर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

पिछले एक सप्ताह में कई आतंकी गतिविधियां हुई हैं। कुछ इनपुट भी मिले हैं, जिसके चलते आतंकी साजिशाें को नाकाम करने के लिए मुकम्मल योजना तैयार की गई है। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल से लेकर घाटी के तमाम संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक रूट बदले गए हैं और जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें