फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर रियाज नायकू का ठिकाना ध्वस्त, पुलवामा में 14 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

Wed, 26 Dec 2018 08:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
रियाज अहमद नायकू - फोटो : फाइल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नायकू के आतंकी ठिकाने को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया। 14 घंटे तक चले सर्च आपरेशन में सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली। ऑपरेशन में चॉपर, ड्रोन और स्निफर डाग्स भी प्रयोग में लाए गए।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात करीब 10 बजे सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 182 और 183 बटालियन सीआरपीएफ के साथ-साथ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने जिले के बदरवन जंगल व मैदानी क्षेत्र के एक बड़े इलाके की घेराबंदी की। जिन इलाकों की घेराबंदी की गई उनमें चाकूरा, बबगाम, नवनगरी, वसूरा आदि शामिल थे। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी जिसके आधार पर यह ऑपरेशन लांच किया गया था। बुधवार सुबह होते ही अतिरिक्त जवानों की टुकड़ियों को ऑपरेशन में शामिल किया गया। 

सुरक्षाबलों को एक आतंकी ठिकाना भी मिला जिसमें से कंबल और खाने-पीने की चीजें बरामद हुईं। इस आतंकी ठिकाने को बाद में सुरक्षाबलों द्वारा ब्लास्ट किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती तहकीकात में यह पता लग पाया है कि यह ठिकाना आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू द्वारा इस्तेमाल में लाया जाता था। यह ठिकाना नायकू के पैतृक गांव बेगपोरा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। दोपहर करीब एक बजे आपरेशन स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन


नायकू के फंसे होने की फैली अफवाह
घेराबंदी होते ही शुरू में यह अफवाह फैली कि हिजबुल कमांडर रियाज नायकू अपने कुछ साथियों के साथ फंस गया था,जो बाद में घेरा तोड़कर भाग निकला। बाद में सुरक्षा बलों ने इसे अफवाह करार देते हुए खारिज कर दिया। अफवाह फैलते ही जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें