जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के लास्साना के जंगलों में पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। यहां से हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं।
मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर पुलिस और 16 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुंछ में लास्साना के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान उन्हें आतंकियों के एक ठिकाने का पता लगा। जहां से जांच में एक 9 एमएम की चीन निर्मित पिस्टल, एके-47 राइफल के 213 कारतूस और एक 9 एमएम की कारतूस बरामद हुई।