दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कादीपोरा इलाके में दुर्घटनावश गोली चलने से एसओजी के एक जवान की मौत हो गई। बताते हैं कि कादीपोरा में एसओजी कैंप में जवान नजीर अहमद गनई की रायफल से अचानक फायर हो गया। घायलावस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। डाक्टरों के अनुसार उसके सीने में गोली लगी थी। उसे श्रीनगर के स्किम्स में रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।