रामबन की गुल तहसील के पीर पंजाल रुसवाली क्षेत्र में मंगलवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए। सेना की 58 राष्ट्रीय राइफल्स, 163 टैरोटोरियल आर्मी एवं जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में आतंकियों द्वारा छिपाए गए हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए गए।
इसमें एक 7.63 एमएम पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, एके 47 की एक मैगजीन, पीका एलएमजी का एक राउंड, 7.62 एमएम एलएमजी के दो राउंड तथा एक हैंड ग्रेनेड हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों की ओर से किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से गोला बारूद छिपाकर रखे गए थे। इस बरामदगी के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।