फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में IED बरामद

Sat, 07 Jan 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आईईडी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
गांदरबल जिले के कंगन में ऊंची पहाड़ी चोटियों पर सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में सफलता हासिल की। ठिकाने से सात किलो के प्रेशर कुकर आईईडी सहित हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। 
विज्ञापन


खुफिया सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 118 बटालियन और एसओजी कंगन ने पोशकर गांव के जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू किया। 9500 फीट की ऊंचाई पर आतंकी ठिकाना खोजने में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली।

यहां से आईईडी के अलावा, एक एके 47 रायफल मैगजीन, 30 कारतूस, दो यूबीजीएल ग्रेनेड, जापान निर्मित ट्रांस रिसीवर, एक एंटिना, छह पेंसिल बैटरी तथा तीन कंबल बरामद किए गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही ताजा फूड पैकेट भी मौके से मिले। सीआरपीएफ के कमांडेंट पीके साहू के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी और उनके पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन अल बद्र का सबसे बड़ा आतंकी ढेर

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : PTI
वहीं दूसरी ओर मध्य कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना ने एक आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को मार गिराया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को बडगाम के गुलजारपीरा मचोवा इलाके में कुछ आतंकियों के होने की खबर मिली। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान मुज्जफर अहमद के रूप में हुई है। वो आतंकी संगठन अल बदर का सबसे बड़ा आतंकी था औऱ मौजूद वक्त में लश्कर के साथ मिलकर काम कर रहा था।

सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वो नए युवकों की भर्ती का काम कर रहा था। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें