फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवार के लोगों को दीं कोरोना से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बिलावर थाने में वीरवार को गरीब परिवार से संबंधित करीब 54 लोगों को कोविड-किट निशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर मौजूद डॉ. विनोद ने लोगों को कोरोना वायरस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और लोगों को इससे बचने के तरीके बताए। इस मौके पर एसडीपीओ रविंदर सिंह ने लोगों को दो गज दूरी मास्क है जरूरी, इस पर अमल करने की सलाह दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने कहा कि पुलिस की ओर से गरीब परिवार से संबंध रखने वाले लोगों को कोविड-किट दिए गए, जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां आदि दी गईं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के अलावा बिलावर थाने के कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें