फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तबाह मकानों को बनाने के लिए तीन करोड़ चंदा जुटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुराने शहर नवाकदल के कनीमजार इलाके में 19 मई को हुई मुठभेड़ में तबाह हुए मकानों को दोबारा बनाने के लिए स्थानीय मस्जिद कमेटी ने करीब 3 करोड़ का चंदा इक्कठा किया है। मुठभेड़ में करीब 12 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

मस्जिद कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरों की एक टीम से आंकलन करवाया था, इससे पता चला कि इन मकानों को दोबारा बनाने में कितना खर्च आएगा। इसके बाद उन्होंने बेघर हुए लोगों के पुनर्वास के लिए बैंक अकाउंट खोलकर लोगों से दान की अपील की थी। रविवार तक उन्हें करीब तीन करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले हैं। अब चंदा लेना बंद कर दिया गया है। कमेटी सदस्य ने बताया कि इस चंदे में से करीब 33 लाख रुपये उन तीन परिवारों में बांटे गए हैं जिनके पारिवारिक सदस्यों की मकान के मलबे में दबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें