फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर का ट्वीट-शपथ समारोह का क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा कि जम्मू में मंगलवार को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह का क्या हुआ, जिसका हमसे वादा किया गया था। हाल ही में पिछले कुछ दिनो से सोशल मीडिया पर यह खबर आ रही थी कि जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के सैयद अल्ताफ बुखारी जून के पहले सप्ताह में सलाहकार परिषद के प्रमुख पद की शपथ लेंगे। ऐसी खबरों की कोई पुष्टि नहीं थी, यहां तक कि बुखारी ने खुद ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया था। गौरतलब है कि उमर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि प्लांट की गई फेक न्यूज पर वह एक किताब लिख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके पास कई किस्से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें