फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में फंसी गर्भवती महिला को सुरक्षाबलों ने अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर। सुरक्षा बल कठिन से कठिन परिस्थिति में भी मानवीय जिम्मेदारियों को नहीं भूलते। पूरी शिद्दत से उसका निर्वहन करते हैं। सुरक्षाबलों ने ऐसा ही एक नायाब उदाहरण यहां आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पेश किया। उन्होंने मुठभेड़ के बीच फंसी एक गर्भवती महिला और उसके एक परिजन को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों ठीक हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोपोर के अमनपोरा इलाके में मंगलवार रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस बीच सुरक्षाबलों को पता चला कि एक गर्भवती महिला भी मुठभेड़ स्थल के नजदीक फंसी हुई है। उसे अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। परिस्थितियां आसान नहीं थीं, परंतु जवानों ने खतरा मोल लेते हुए गर्भवती को उसकी एक तीमारदार के साथ वहां से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। सोपोर के अमनपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के एसओजी, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंलवार देर शाम इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। जो बाद में मुठभेड़ में तबदील हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें