फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णोदेवी के लिए हेलीकाप्टर सेवा फिर से बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो दिन की जद्दोजहद के बाद बुधवार दोपहर को कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा को डीजीसीए की हरी झंडी के बाद शुरू कर दिया गया। यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण सवारियों की कमी रही। इससे पहले सुबह अधिकारियों ने उड़ानों के तीन ट्रायल भी किए।
विज्ञापन


हिमालयन हेली सर्विस के हेलीकाप्टर ने सुबह 8:48 बजे ट्रायल के लिए उड़ान भरी। इसके बाद सुबह 8:56 बजे पर ग्लोबल विक्टा के हेलीकाप्टर की उड़ान का ट्रायल हुआ। सुबह 11:15 बजे एक अन्य ट्रायल लिया गया।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे हेलीकाप्टर सेवा को श्राइन बोर्ड के सीईओ एके साहु की मौजूदगी में सुचारु कर दिया गया। सूर्य अस्त होने से पहले तक हेलीकाप्टर की कुल चार उड़ानें ही हो पाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएआईबी की टीम ने एक बार फिर से घटनास्थल का दौरा भी किया

डीजीसीए और एएआईबी की दोनों टीमों ने अपनी कार्रवाई बुधवार को भी जारी रखी। हेलीपैड पर तैनात टीम ने उन सभी इंतजाम की जांच की, जिनमें हेलीकाप्टर में तेल डाले जाने से लेकर उसकी उड़ान के लिए शुरुआती कदम उठाए जाते हैं। एएआईबी की टीम ने देर शाम एक बार फिर से घटनास्थल का दौरा भी किया।

बुधवार को हेलीकाप्टर की पहली उड़ान में दिल्ली के राजकुमार आहूजा के परिवार ने यात्रा की। हेलीपैड पहुंचे यात्रियों का कहना था कि दुर्घटना बेहद दुखद थी, लेकिन सुविधाओं को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली के वेदप्रकाश, गुड़गांव के कौशल, अंशु मलिक का कहना था कि हेलीकाप्टर से यात्रा कर माता के दर्शन के लिए जाने को लेकर उनके दिल में कोई खौफ नहीं है। दो दिन पहले हुई दुर्घटना एक हादसा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें