फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरने से दिनभर प्रभावित रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सोमवार को कैफेटेरिया मोड़ और पंथ्याल के पास पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जम्मू और श्रीनगर जाने वाले वाहन मार्ग पर घंटों तक रुके रहे। राजमार्ग पर कैफेटेरिया मोड के पास शाम चार बजे तक यातायात प्रभावित रहा, जबकि पंथयाल में पांच बजे के बाद पत्थर गरने के वजह से शाम आठ बजे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

हालांकि फोर लेन निर्माण कंपनी ने सड़क से पत्थर और पसियां साफ करने की कोशिश की, लेकिन दोनों स्थानों पर एक साथ पत्थर गरने की वजह से राजमार्ग से पसियां हटाने के कार्य में लगातार बाधा आती रही। कैफेटेरिया मोड़ रामबन और पंथयाल इलाके में रुक-रुक कर पत्थर गिरने का सिलसिला देर शाम तक जारी था। डीएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे रामबन के अजय आनंद ने बताया कि पंथ्याल में हाईवे से मलबा और पत्थर हटाने हटाने के बाद वाहनों को सावधानी के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है। उधर, खबर लिखे जाने तक जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें