फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से जनजीवन बेहाल, जम्मू शहर में आसमान से बरसे अंगारे

Mon, 15 May 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
रियासत के मौसम में सोमवार को कई रंग देखने को मिले। जम्मू में पारे के 41 डिग्री के करीब पहुंच जाने से इंसानों के साथ जीव-जंतु भी बेहाल होने लगे हैं। सड़कें सूनी पड़ गई हैं। चिलचिलाती धूप में दिन के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है, लेकिन दूसरी ओर जम्मू संभाग के ही जिला राजोरी, पुंछ, सुंदरबनी, मेंढर आदि इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। घाटी में भी कई स्थानों पर शाम को हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। घाटी में इसका असर ज्यादा रहेगा। 

जम्मू में सोमवार की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सूर्य की पहली किरण के साथ ही तपिश ने जोर पकड़ लिया था। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुुश्किल हो रहा था। शाम को तेज हवाओं के साथ धूल उड़ी, लेकिन बारिश का इंतजार ही रहा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री उछलकर 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीती रात के तापमान में भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें