फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने कहा- कश्मीरी को जीप में बांधकर घुमाना गलत नहीं, मेजर को क्लीन चिट

Mon, 15 May 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की जीप पर कश्मीरी को बांध कर कथित तौर पर घुमाने वाले मेजर को बड़ी राहत मिली है। जांच कोर्ट ने मेजर नीतीन गोगोई को मामले में क्लीन चिट दे दी है। कश्मीर में सेना की जीप पर नागरिक को बांध कर घुमाए जाने के चलते वो विवादों में आए थे। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक कई जाने बचाने के चलते उन्हें कथित तौर पर ये राहत दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 9 अप्रैल को बड़गाम में हुई इस घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गया था। दरअसल, 53 राष्ट्रीय राइफल्स  के मेजर के खिलाफ सीओएल में कार्यवाही की मांग की जा रही थी। उनके खिलाफ जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 15 अप्रैल को एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। बाद में जब ये मामला कोर्ट पहुंचा, जहां से उन्हें क्लीन चिट दी गई है।

उनकी सफाई में कहा गया कि आर्मी को हालात काबू करने के लिए हर कोशिश करनी होती है और मेजर ने जो तरीका अपनाया वो भी उसका हिस्सा ही था।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप पर बांधा गया कश्मीरी वोट देकर लौट रहा था। उसने कथित तौर ये भी माना कि वो एक पत्थरबाज है। इस वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के द्वारा भी ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें