फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिन में सेना की पेट्रोलिंग पर भारी पथराव, बेस कैंप लौट रही पार्टी को युवाओं ने बनाया निशाना

Tue, 26 Jun 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पत्थरबाजी
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में मंगलवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर जमकर पत्थरबाजी की गई। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पत्थरबाजी के चलते इलाके में तनाव बना रहा। 

विज्ञापन


हाजिन इलाके में मंगलवार की सुबह सेना की 13 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर) की पेट्रोलिंग पार्टी को उस समय स्थानीय युवाओं ने निशाना बनाया जब वह ड्यूटी खत्म कर वापस बेस कैंप में लौट रही थी। स्थानीय युवाओं ने जवानों पर जमकर पत्थरबाजी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। 

इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हिंसक भिड़ंत के बाद जवानों ने दुकानों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी पर पथराव से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने जवानों की ओर से दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन


शोपियां में चलाया कासो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में कासो चलाया गया। खुफिया सूचना मिली कि जिले के मोगुलपोरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना के बाद 44 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ  और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गांव की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सभी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट सील कर घरों की तलाशी शुरू ली गई थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें