फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार

Sat, 21 Jan 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रियासत में फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। आगामी 23 से 26 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। शनिवार को ही राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छा गए थे। खराब मौसम को देखते हुए कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति रही। शैतानी नाले के पास फिसलन से हालात ज्यादा खराब हैं। जवाहर टनल से बनिहाल, बनिहाल से रामसू सेक्टर और रामबन से चंद्रकोट सेक्टर के बीच दिनभर वाहन रेंगते रहे। अगले चौबीस घंटों में घाटी में बर्फबारी और बारिश शुरू हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। इसका असर जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में ज्यादा रहेगा। इससे पूर्व 6 और 16 जनवरी को कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। घाटी में चिल्ले कलां (31 जनवरी तक) के आखिरी पड़ाव में मौसम बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन


एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्री वाहनों को छोड़ने में प्राथमिकता दी जा रही है। गत दिवस श्रीनगर से जम्मू के लिए छोड़े गए करीब सौ ट्रक अभी भी शैतानी नाले के आसपास रास्ते में फंसे हैं। शनिवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए यात्री वाहनों के साथ जरूरी पदार्थों के वाहनों को छोड़ा गया। रविवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए सिर्फ यात्री वाहनों को रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन

चार मरीजों को एयरलिफ्ट किया

snowfall - फोटो : FILE PHOTO
भारतीय वायु सेना की ओर से शनिवार को जंस्कार से लेह और कारगिल से श्रीनगर के लिए दो-दो मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के हस्तक्षेप के बाद जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली ने उक्त मरीजों को भिजवाने की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए हेलीकाप्टर सेवा जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें