फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के लिए सीधी उड़ान को मलेशिया इच्छुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त दातो हिदायत अब्दुल हमीद ने कहा कि कोलालंपुर से श्रीनगर उड़ान के लिए मलेशिया एयरलाइन इच्छुक है। मलेशिया भारत में अपनी उड़ान पर सोच रहा है, ताकि कश्मीर के लिए भी सीधी फ्लाइट हो। कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे पर दातो ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने मुगल गार्डन के अलावा श्रीनगर के अन्य स्थानों का दौरा कर कश्मीर की खूबसूरती को देखा। उन्होंने कहा कि भारत में अधिकांश आने वाले मलेशिया नागरिक कश्मीर में जाने की मांग करते हैं। हमें खुशी है कि कश्मीर के स्थानीय लोग पर्यटकों की तरफ देखते हैं। कश्मीर के लिए एयरलाइन फ्लाइट शुरू करने पर मलेशिया सरकार पूरा सहयोग देगी। उन्होंने विभिन्न शिष्टमंडलों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें