फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर हिंसा भड़कने की आशंका, भारी सुरक्षाबलों की तैनाती

Fri, 03 Feb 2017 11:26 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में एक बार भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच घाटी के तमाम जिलों में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई इलाकों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के कई इलाकों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावारी, खान्यार समेत पुराने शहर के कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही घाटी के अन्य जिलों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

कश्मीर में तनावपूर्ण हालातों के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। हालांकि अब तक टेलीकॉम सर्विसेज और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर किसी भी तरह की पाबंदियों की सूचना नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें