फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में 21-22 को भारी बारिश के आसार

Sat, 19 Sep 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों के लिए अगला सप्ताह राहत भरा होगा। भारी बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदलने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। रियासत के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन दिनों तक जमकर बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि रविवार को जम्मू-कश्मीर समेत समूचे उत्तर भारत में बरसात के आसार है। रविवार को रियासत के पहाड़ी इलाकों में भारी और मैदानी इलाकों में सामान्य बारिश हो सकती है।

जबकि सोमवार 21 सितंबर और मंगलवार 22 सितंबर को रियासत में विभिन्न स्थानों पर 144 से 244 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। पड़ोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।  
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी व राजस्थान में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने 23 सितंबर से फिर बारिश घटने की संभावना भी जताई है। 20 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में बारिश बढ़नी शुरू होगी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें