फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काले बादल गाढ़ी कर रहे चिंता की लकीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गेहूं के दाने काले पड़ने की संभावना से किसान चिंतित
विज्ञापन

बेमौसम बारिश बन रही मुसीबत, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उप जिले में मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश से तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन इसने किसानों के लिए मुसीबत भी बढ़ाई। इस बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सब्जियां भी प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर गेहूं के खेतों में पानी भरने से दाने काले पड़ने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
गांव नडी के किसान चमन लाल का कहना है कि तीन बीघा गेहूं की फसल लगा रखी है, और दो बीघा की कटाई कर गेहूं घर पहुंचा दिया। अब खेत में पड़ी फसल गीली होने पर नुकसान उठाना पड़ेगा। अगर अब एक-दो दिन और बरसात हो गई तो गेहूं पूरी तरह खराब हो जाएगा। किसान सरदारी लाल का कहना है कि गेहूं की फसल बेमौसम बारिश से खराब हो रही है। फसल समय से पक भी नहीं पाई। अब पक गई है तो बारिश बार बार गीला कर दे रही है। जैसा मौसम बना हुआ है, लगता नहीं कि गेहूं घर ले जा पाएंगे। गांव कत्याल के शमशेर सिंह का कहना है कि सब्जियों के साथ तरबूज व खरबूज भी बारिश ने चौपट कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ता और बारिश नहीं होती तो फसल बेचने के लिए मंडी ले जाता। लेकिन, अब नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान रतन सिंह का कहना है कि अप्रैल के बाद मई में भी मौसम सर्दी की तरह बना हुआ है। इसने किसानों की कमर तोड़ रखी है।
विज्ञापन


उप जिले में लगभग 90 प्रतिशत गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। बाकी बचे 10 प्रतिशत किसान, जिनकी फसल खेतों में खड़ी है। कुछ की फसल खेतों में कटाई कर पड़ी है, उन्हें जरूर दिक्कत आ रही है।

- अश्वनी शर्मा, एसडीएओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें