फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 10 तक भारी बारिश की चेतावनी; जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज बरसात

Tue, 08 Jul 2025 12:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग में 10 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने के साथ सोमवार को कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। कश्मीर में भी पानी बरसा। धुंध और बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग में 10 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

विज्ञापन


कश्मीर में कुछ इलाकों में एक घंटे तक बारिश हुई। इससे पारा तो गिरा, लेकिन गर्मी से बड़ी राहत नहीं मिली है। जम्मू की तुलना में श्रीनगर लगातार गर्म चल रहा है। जम्मू में दोपहर बाद काली घटाएं छा गई थीं। एक समय लग रहा था कि तेज बारिश होगी, लेकिन बूंदाबांदी के बाद उमस हावी रही। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 88 पहुंच जाने से उमस परेशान कर रही है। चिनैनी और राजोरी में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन


कहां कितना अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
श्रीनगर 34.9
जम्मू 34.4
कटड़ा 30.9
भद्रवाह 31.8
पहलगाम 30.2
बनिहाल 29.1
बटोत 27.6
गुलमर्ग 24.0

कहां कितनी बारिश हुई (मिलीमीटर में)
कटड़ा 45.0
श्रीनगर 16.1
जम्मू 10.0
भद्रवाह 1.6
गुलमर्ग 1.2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें