फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू संभाग में 31 को भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, श्रीनगर हाईवे प्रभावित होने की आशंका

Wed, 29 Mar 2023 02:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन का नजारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में दो दिन से मौसम के साफ रहने से तपिश का अहसास बढ़ा है। लेकिन आगामी दिनों में दोबारा मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 मार्च से एक अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


31 मार्च को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इससे पारे में दोबारा गिरावट आएगी। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फिलहाल अभी गर्मी से राहत बनी हुई है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ।
विज्ञापन


दिन का पारा सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 27.7 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 21.4, बटोत में 20.0, कटड़ा में 26.3 और भद्रवाह में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 20.9, पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, गुलमर्ग में 0.5, लेह में माइनस 5.0 और कारगिल में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें