फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी का मौसम : जम्मू समेत कई इलाकों में भारी बारिश, ओले भी गिरे, पारा नीचे

Fri, 14 May 2021 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • जम्मू जिले में 31.8 और कश्मीर के गुलमर्ग में 34 एमएम बारिश रिकॉर्ड
  • अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार
विज्ञापन
राजोरी में ओलाबारी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसमें सबसे ज्यादा जम्मू जिले में 31.8 और कश्मीर के गुलमर्ग में 34 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। अगले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजोरी में बारिश के साथ ओलाबारी की भी खबर है। 

विज्ञापन


जम्मू में रात भर रुक-रुक कर गरज चमक के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला वीरवार सुबह चलता रहा। दोपहर को मौसम साफ हुआ। इस वजह से कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति रही। वहीं बारिश से कई इलाकों में रातभर बिजली भी गुल रही। इनमें संजय नगर के सेक्टर दो व नानक नगर के कुछ सेक्टर शामिल रहे। रात को गुल हुई बिजली सुबह बहाल हुई। 

मौसम के करवट बदलने से जम्मू जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज हुआ। यहां पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। कटड़ा में 27.3 डिग्री और श्रीनगर में 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कटड़ा में 4.2 एमएम और भद्रवाह में 10.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। श्रीनगर जिले में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें