फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से त्राहि-त्राहि, शहर की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह भर से जारी बेमौसम बारिश ने लोगों के सामने घर से लेकर बाहर तक संकट खड़ा कर दिया है। मूसलाधार बारिश ने सड़कों को तोड़ दिया है। इन पर बन गए बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। इससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। वीरवार रात से लेकर शुक्रवार तक हुई भारी बारिश ने त्राहि-त्राहि मचा दी है।
विज्ञापन


रियासत के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। मंदिरों के शहर की सूरत भी बदल गई। हालांकि, शाम चार बजे के बाद मौसम साफ होने लगा था। इसके बावजूद लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। शुक्रवार की सुबह तेज बारिश से तांगे वाली गली में एक मकान गिर गया। कई इलाकों में गड्ढे हो गए हैं।

साइंस कालेज के गेट के सामने काफी बड़ा गड्ढा बन गया है। कनाल रोड पर नाले का कचरा सड़क पर आ गया है। लगातार बारिश के चलते बिजली, पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। नगर निगम के सफाई कर्मियों के लिए बारिश आफत बन गई गई है।
विज्ञापन


जलभराव में सफाई करना मुश्किल हो रहा है। वह पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। परेशानियों से निजात के लिए लोग प्रशासन का मुंह देख रहे हैं तो प्रशासनिक अधिकारी मौसम विभाग पर नजर लगाए है।
Trending Videos

निर्माण कार्य लगभग बंद

दिहाड़ीदारों का कामकाज ठप
लगातार बारिश के कारण दिहाड़ीदारों का कामकाज ठप हो गया। वह मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। मजदूरी करके रोजाना कमाकर गुजारा काम करने वालों को घर की रोजीरोटी चलाना मुश्किल हो गया है।

निर्माण कार्य भी लगभग बंद पड़े हैं। रेहड़ी और फड़ी वालों को भी मौसम खराब होने की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। खाने, पीने की चीजें, कपड़े, मोजे, कुचला आदि बेचने वालों का धंधा ठप पड़ा है।

निर्माण कार्यों पर लगी ब्रेक
मंदिरों के शहर में चल रहे कई प्रकार के निर्माण कार्यों पर फिलहाल ब्रेक लग गई है। तवी नदी में आम दिनों की अपेक्षा जल स्तर बढ़ने से कृत्रिम झील का काम रुका है। बिक्रम चौक से सतवारी तक के फ्लाईओवर का काम बंद है। इसके अलावा निजी निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

दिन भर लगता रहा जाम

बारिश के कारण जगह-जगह पर जलभराव हो गया, जिसकी वजह से लोग खुद को गंदे पानी से बचाते हुए निकल रहे थे। दो पहिया वाहन भी धीरे-धीरे गुजरने को मजबूर रहे। शहर में चौक-चौराहों पर दिन भर रुक-रुककर जाम लगता रहा।

खुदाई से सड़कें हुईं बदतर
निजी संचार कंपनियों द्वारा शहर चौक-चौराहों पर सड़क की खुदाई की गई है, उनकी भरपाई सिर्फ मलबा भरकर कर दी गई है। स्थायी काम न करके सिर्फ भरपाई हुई है, इससे जगह-जगह मिट्टी बिखर गई है जो वाहनों को फिसलने के लिए न्योता दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें