फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंयकर बारिश से जम्मू शहर में छाया अंधेरा

Mon, 29 Jun 2015 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे जम्मूवासियों को आज बारिश ने राहत दी वहीं तेज आंधी ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर के समय शहर और उसके आसपास के इलाको में तेज आंधी आई। दोपहर के समय आई ये आंधी इतनी तेज थी कि लोगों को झुपने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

आंधी के साथ जैसे ही हल्की हुई मौसम ने करवट ली और बारिश शुरु हो हई। धीरे-धीरे बारिश तेज होती चली गई। बारिश ने इतना भंयकर रुप ले लिया कि दोपहर के दो बजे शहर में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


अंधेरा इतना गहरा था कि शहर में स्ट्रीट लाइटें जला दी गई। वाहन चालकों को भी अपनी गाड़ियों की लाइट इऑन करना पड़ी। तेज आंधी के बाद हुई तेज बारिश ने लोगों के जगह-जगह पर रुकने  के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


जिसके चलते शहर में कई जगहों पर लोगों जाम का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक चली भयंकर बारिश से लोगों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें