कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे जम्मूवासियों को आज बारिश ने राहत दी वहीं तेज आंधी ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी।
सोमवार को दोपहर के समय शहर और उसके आसपास के इलाको में तेज आंधी आई। दोपहर के समय आई ये आंधी इतनी तेज थी कि लोगों को झुपने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।
आंधी के साथ जैसे ही हल्की हुई मौसम ने करवट ली और बारिश शुरु हो हई। धीरे-धीरे बारिश तेज होती चली गई। बारिश ने इतना भंयकर रुप ले लिया कि दोपहर के दो बजे शहर में अंधेरा छा गया।
अंधेरा इतना गहरा था कि शहर में स्ट्रीट लाइटें जला दी गई। वाहन चालकों को भी अपनी गाड़ियों की लाइट इऑन करना पड़ी। तेज आंधी के बाद हुई तेज बारिश ने लोगों के जगह-जगह पर रुकने के लिए मजबूर कर दिया।
जिसके चलते शहर में कई जगहों पर लोगों जाम का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक चली भयंकर बारिश से लोगों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।