फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश और भूस्खलन: कटड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में 15 होटल और 65 दुकानें बंद, जम्मू संभाग में रेड अलर्ट

Tue, 02 Sep 2025 12:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

कटड़ा में पिछले मंगलवार से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के साथ रियासी मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर जाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बरकरार है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं एहतियात के तौर पर रियासी मार्ग पर भूस्खलन की आशंका वाली पहाड़ी के आसपास के 15 होटलों और 65 दुकानों को बंद करा दिया गया है। कहा जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी खिसकने की आशंका है।

विज्ञापन


कटड़ा में पिछले मंगलवार से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के साथ रियासी मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर जाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही हैं। होटलों में ठहरे यात्रियों को भी अन्य सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट किया गया है। ज्यादातर व्यापारियों और होटल संचालकों का भी मानना है कि यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है। श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम सामान्य होने और पहाड़ियों के स्थिर होने के बाद ही बंद कराए गए होटलों और दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी।

जम्मू संभाग में आज भी बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू संभाग में सभी निजी और सरकारी स्कूल मंगलवार को भी बंद रहेंगे। मौसम के हालात को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। बात दें कि जम्मू संभाग में एक सप्ताह से स्कूल बंद चल रहे हैं। हालांकि विभाग ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें