फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और देखते ही देखते दिन बन गई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों के शहर में वीरवार को मौसम के कई रूप देखने को मिले। दिनभर तेज बारिश के बाद रात को जमकर ओले बरसे। काली घटाओ ने दिन को रात में तब्दील कर दिया। सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। रोशनी के लिए हेड लाइट आन करनी पड़ी। मौसम के बिगड़े मिजाज से कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन


पहाड़ों पर पीछे हो रही बारिश से सूर्य पुत्री तवी नदी में अचानक जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कई उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

वीरवार तड़के ही मौसम के बिगड़े मिजाज ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। आसमान पर छाई काली घटाओ के बीच इंद्रदेव भी रुक रुक कर बरसते रहे। लेकिन शाम तीन बजे अचानक सब कुछ बदल गया।   
विज्ञापन


आसमान पूरी तरह काले बादलों के साथ ढक गया। दिन में ही घना अंधेरा छा जाने से कमरों और बाजारों में बत्तियां जलानी पड़ी। मौसम के इस रंग को देख हर कोई हैरान था। ऐसा लग रहा था कि आज इंद्रदेव किसी को नहीं मानेंगे।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश से तवी में जलस्तर बढ़ा

इस बीच शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जगह जगह भारी जलभराव हो गया। बिजली भी नियमित कड़कती रही। करीब एक घंटे जमकर बारिश के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ। लेकिन देर शाम को दोबारा बादल छा गए और रात करीब साढ़े नौ बजे जमकर ओले बरसने लगे।

दिन भर चले मौसम के इस रूप को  लोगों ने करीब से देखा। खासकर रात को पड़े ओले देखने के लिए लोग बाहर निकल आए। सड़कों पर मानों सफेद चादर बिछ गई हो। जम्मू में ऐसा नजारा काफी समय बाद देखने को मिला।

वीरवार को जम्मू का दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बारिश से खरीदारों से बाजार सूने रहे। शाम ढलते ही अधिकांश दुकानों के शट्टरों पर ताले लग गए थे। पि

छले कुछ दिन की थोड़ी तपिश झेल रहे शहरवासियों को अचानक बदले मौसम के मिजाज से दोबारा गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। कटड़ा में भी बारिश से रात का न्यूनतम तापमान गिर गया है।

देर रात तक रुक रुक कर बारिश जारी थी। मौसम खराब रहने के कारण बिजली कटौती से लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई इलाकों में तेज बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें