फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather update: जम्मू संभाग में आंधी के बाद झमाझम बारिश, कश्मीर के कई हिस्सों में बदला मिजाज

Sat, 10 Jun 2023 05:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में शनिवार सुबह से ही तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 39 डिग्री रहा। दोहपर बाद संभाग के पहाड़ी इलाकों में बादल छाने शुरू हो गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई
विज्ञापन
जम्मू में शनिवार शाम को बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। दोहपर तक भीषण गर्मी से सभी परेशान थे। शाम के समय अंधड़ के बाद झमाझम बारिश हुई। इसका असर कश्मीर में भी देखने को मिला। घाटी के अधिकांश हिस्सों में मौमस का मिजाज बदल गया था।

विज्ञापन


जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर समेत अन्य इलाकों में बारिश हुई। जम्मू में शनिवार सुबह से ही तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 39 डिग्री रहा। दोहपर बाद संभाग के पहाड़ी इलाकों में बादल छाने शुरू हो गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई।

जम्मू में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष मानसून अपने तय समय से एक हफ्ता देरी से जम्मू कश्मीर में दस्तक देगा। 30 जून से 7 जुलाई के बीच मानसून के आने की उम्मीद है  मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि जम्मू में अभी गर्मी और बढ़ेगी। 

चार महीनों तक नहीं दिखीं गर्मी

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष फरवरी माह से ही गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन इस वर्ष अभी तक राहत है। मई महीने में सिर्फ 4 दिन तापमान 40 डिग्री तक रहा, जबकि पिछले वर्ष मई महीने में पूरा महीना तापमान 40 और इसके ऊपर रहा। इस बार जून का पहला सप्ताह भी बारिश और 35 डिग्री के आसपास ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें