फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने भारतीय चौकियों पर देर रात फिर बरसाए गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के बाद भारत ने सीमा से सटे गांवों को खतरा भांपते हुए खाली करा लिया था। जैसा कि माना जा रहा था कि पाक कभी भी नापाक हरकत कर सकता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर रात 10 बजे आरएसपुरा और अरनिया के फारवर्ड पोस्टों पर पाकिस्तान का ओर से भीषण गोलाबारी की जा रही है। हालांकि सीमा से सटे गांवों को पहले से खाली करवा लेने के कारण किसी भी तरह के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जम्मू के आरएस पुरा, अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है। बीएसएफ भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। रात दस बजे से ही पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग जारी है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से की जा रही भीषण गोलाबारी का भारत ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया गया है। पाकिस्तान ने अरनिया की पित्तल, चेनाज़ और टेंट गार्ड पोस्टों को निशाना बनाया है।

सीमा पर बीएसएफ के साथ सेना भी तैनात

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान द्वारा ताबड़तोड़ गोलाबारी के बाद सीमा पर बीएसएफ के साथ सेना भी तैनात कर दी गई है। हर अग्रिम पोस्ट पर सेना के जवानों को भी लगाया गया है।

भारत की ओर से पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब दिया गया है और आगे के लिए भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। आरएसपुरा से करोटोना खुर्द के बीएसएफ पोस्ट तक सेना के वाहनों की गश्त रही।

अब्दुल्लियां गांव में 94 बटालियन के कमांडिंग अफसर जी एस पालिवाल ने अमर उजाला को बताया कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने में हम सक्षम हैं। उन्होंने गांवों का मुआयना भी किया।

आरएसपुरा में सेना की 162 इंफ्रेंट्री के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि हर अग्रिम पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ सेना के जवानों की भी तैनाती हुई है। पाकिस्तान पहले ही अपने रेंजरों के अलावा सीमा पर सेना को तैनात कर चुका है।
विज्ञापन

आतंकी हमले में महिला पुलिस कर्मी घायल श्रीनगर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के घर पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी करने की सूचना मिली है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना बीती रात की बताई गई है। आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, महिला पुलिस में बतौर एसपीओ काम कर रही है और इस समय अंवतीपोरा में तैनात थी।

रात को दो अज्ञात हमलावार उसके घर में घुसे और गोलीबारी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। कुलगाम के पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद के अनुसार, देररात दो अज्ञात हमलावर महिला एसपीओ सलीमा के कमरे में घुसे और उसपर दो तीन गोलियां दागी।

शोर मचाने पर हमलावर वहां से भाग गए। हमले में वह घायल हो गई, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें