फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंक की बड़ी साजिशें नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 15 Feb 2017 07:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सेना को बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-पुंछ हाईवे पर मंगलवार को आईईडी बरामद होने से सनसनी फैल गई। इसके चलते इस मार्ग पर कई घंटे तक यातायात रोक दिया गया था। सेना के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय किया गया । पुलिस के अनुसार जिले के भिंबर गली इलाके के तूतगली में आईईडी बरामद किया गया।
विज्ञापन


हाईवे किनारे आईईडी मिलने की सूचना पर तत्काल दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। माना जा रहा है कि किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के इरादे से आईईडी लगाई गई थी। उधर, मेंढर तहसील के पास जंगल में सेना और पुलिस ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया।

यहां से पीका मशीनगन, 90 राउंड, एके 74 रायफल, एके 47 रायफल, दो यूबीजीएल लांचर, 22 यूबीजीएल ग्रेनेड, दो चाइनीज ग्रेनेड, रेडियो सेट और  एके 47 के 500 राउंड बरामद किए गए। इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें