फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोड बढ़ने से 25 ट्रांसफार्मर जले, गर्मी से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रचंड गर्मी के बीच 1100 मेगावाट से लोड बढ़कर 1700 मेगावाट पहुंच गया। इस कारण मंगलवार को 25 ट्रांसफार्मर जल गए और तार व कंडक्टर जलने से 20 से अधिक कॉलोनियों और मोहल्लों में सुबह से बत्ती गुल रही। दोपहर बाद बिजली बहाल हुई। इस कारण लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

जोगियां मोहल्ला, अल्हा, कुटिया, साहबदुल्ला, बुझाल, खुर्द, त्रिकुटा नगर, मसियां, बिश्नाह, निहालपुर, बठिंडी मोड, सुंजवां, नगरोटा, तालाब तिल्लो, बोहड़ी और जानीपुर सहित कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जल गए। सोमवार रात एक बजे के बाद समस्या आई। टीमें रात से मरम्मत कार्यों में जुटी रहीं और दोपहर दो बजे के बाद बिजली बहाल हो सकी। पुरखो, कैंप, अखनूर व अरनिया में तार जलने से घंटों शटडाउन हुआ। कई इलाकों में पानी की सप्लाई ठप रही। 500 से अधिक घरों में पानी की टंकियां ड्राई हो गई और लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन



लोड बढ़ने के कारण परेशानी आ रही है। समस्या का निदान किया जा रहा है।
- सरदारी लाल, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें