मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने के कारण तपिश में बढ़ोतरी होगी। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 31.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम साफ होने के कारण जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश का अहसास होने लगा है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक ऊपर चला गया है। यही हाल जम्मू संभाग का है। जम्मू में ही दिन का पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने के कारण तपिश में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
जम्मू में शनिवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को तेज धूप से पसीने छूट रहे थे। तपिश बढ़ने से दिन के समय बाजारों में रौनक में कमी आई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री चढ़कर 34.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 31.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 24.8, बटोत में 26.0 और भद्रवाह में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में भी पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन
यहां दिन का तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान 20.6 और गुलमर्ग में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।