फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में झुलसा देने वाली तपिश, दोपहर में बाहर निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मई के आगे बढ़ने के साथ प्रचंड गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू में झुलसा देने वाली तपिश के बीच शनिवार को दिन का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। भीषण गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। कश्मीर के पारे में भी उछाल आया है। यहां अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 और 24 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। 22 मई को भी मौसम में बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन

जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को शरीर को झुलसा देने वाली धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन में गर्मी का जोर बढ़ने से बाजार में खरीदारों की भीड़ में कमी आई है। अब लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 39.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 27.5, बटोत में 29.0, कटड़ा में 35.2 और भद्रवाह में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में भी दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 27.5, पहलगाम में 23.0 और गुलमर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कश्मीर में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां पारा चढ़ने के साथ नियमित रूप से बारिश हो रही है। इससे तापमान में अब तक अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें