फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में सियासी गतिविधियों को बढ़ाने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश में भाजपा सियासी गतिविधियों को बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पार्टी की तरफ से 30 मई से 30 जून तक एक माह के लिए महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में रैलियों के अलावा जन बैठकों और घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा।
जन संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। महासचिव डाॅ. देवेंद्र कुमार मनेयाल को महा जनसंपर्क अभियान का संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है। उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी अभियान के सह संयोजक बनाए गए है। पूर्व महासचिव हरींद्र गुप्ता, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, रमेश शर्मा, मुदसर वानी और प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया को सदस्य के तौर पर कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के प्रभारी डाॅ. देवेंद्र कुमार मनेयाल का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तरफ से महा जन संपर्क अभियान बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के नेता रैलियों और जन बैठकों के अलावा पत्रकार वार्ता व घर-घर जाकर व अन्य माध्यमों से जनता से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को दर्शाएंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के साथ ही प्रदेश में आगामी लोक सभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का भी शुभारंभ करने की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें