फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा कर्मी आज कामकाज ठप करेंगे

Tue, 02 Sep 2014 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया और संशोधित वेतन की मांग के लिए सोमवार को चिकित्सा कर्मी कामकाज ठप रखेंगे। जेएंडके रिवाइज्ड नेशनल टीबी कंट्रोल प्रोग्राम इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सा कर्मी स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में धरना देकर रोष जताएंगे। कर्मियों ने वेतन के लिए जम्मू के मुलाजिमों से भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यहां रविवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए जेएंडके मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन और आरएनटीसीपी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप शर्मा ने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पहले केंद्र की ओर से नेशनल टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत कार्यरत कर्मियों के लिए वेतन में संशोधन किया था लेकिन जम्मू डिवीजन के कर्मियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि कश्मीर डिवीजन में इस पर अमल किया जा रहा है।

इसके अलावा पिछले पांच माह से कर्मियों को वेतन जारी नहीं किया गया है, जिससे महंगाई के दौर में उन्हें भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि कांट्रैक्चुअल कर्मचारियों को नियमों के तहत स्थायी करने की नीति पर काम किया जाए। विभाग में कई कर्मचारी 12 से 14 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि कर्मियों की मांगें न माने जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान विनोद कुमार शर्मा, आरपी सिंह, जनरैल सिंह, जुगल बख्शी, हरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें