फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत

Wed, 22 Jan 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ाड़ी ब्राह्मणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव सड़क पर रखकर करते लोग। संवाद - फोटो : bishnah
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कारथोली के पास हुआ हादसा, लोगों ने किया हाईवे बंद
विज्ञापन


बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कारथोली के पास जम्मू-कठुआ सर्विस बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कौर पत्नी सतनाम सिंह मूल निवासी कश्मीर के बारामुला और मौजूदा समय में सिहोड़ा, बिश्नाह में रह रही हैं।

महिला जीएमसी जम्मू में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थीं। जानकारी के अनुसार जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली बस नंबर जेके 08जे 9177 जम्मू से कठुआ की ओर जा रही थी। कारथोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही बस ने बाड़ी ब्राह्मणा के ध्यानसर लिंक मार्ग से स्कूटी पर आ रही महिला स्वास्थ्य कर्मी संतोष कौर अपनी बहन से मिलने के लिए सड़क पार करके कारथोली जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के बाद तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे महिला स्वास्थ्य कर्मी नीचे गिर गई और बस का पिछला टायर महिला उसके सिर से गुजर गया। हादसे के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौके पर मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे के बाद लोगों ने बस को रुकवाया। बस चालक और सहचालक बस छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद महिला के परिजनों को सूचित किया गया। महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचोबीच रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने यातायात विभाग, प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इससे लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी रिफ्लेक्टर के मार्ग खोलने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान एक घंटा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। इसके बाद शव को जीएमसी जम्मू पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों में अप्पर कारथोली पंचायत के पूर्व सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। पिलर नंबर 40 से तीखा मोड़ बना दिया है। तीखे मोड़ पर ब्लैक टाॅपिंग नहीं की गई है। बजरी और पत्थर बिखरा पड़ा है। इसके चलते सड़क हादसे हो रहे हैं। साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर महज औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर सुधार करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन

चालक और सहचालक फरार हो गए हैं। बस को थाने ले जाया गया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।- पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें